विकासनगर। दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के प्रस्तावित चौड़ीकरण व एलिवेटेड रोड निर्माण के विरोध में समाजसेवी व राज्य अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व सदस्य संजय जैन के नेतृत्व में 16 जनवरी को सत्याग्रह किया जाएगा। उन्होंने बताया कि राजमार्ग के निर्माण से प्रभावित होने वाली क्षेत्र की सांस्कृतिक, सामाजिक एवं ऐतिहासिक धरोहर को बचाने के लिए सत्याग्रह करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने सभी नागरिकों से निर्धारित तिथि की सुबह 11 बजे पहाड़ी गली चौक पर पहुंचने की अपील की है। इस दौरान सभासद भारत कालड़ा भी उपस्थित रहे। संवाद