फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: यज्ञ में आहुति देकर विश्व कल्याण की कामना

विज्ञापन
विज्ञापन
आर्य समाज मंदिर डोभरी में रविवार को सत्संग और यज्ञ आयोजित किया गया। लोगों ने यज्ञ में आहुति देकर विश्व कल्याण की कामना की। वैदिक पुरोहित कुलदीप सिंह तोमर ने विधि-विधान से यज्ञ को संपन्न कराया। आर्य समाज के पूर्व मंत्री मुकंदी लाल शर्मा ने देश भक्ति गीत और भजन की प्रस्तुति दी। इस मौके पर कुलदीप सिंह तोमर ने बताया कि जो बच्चे माता-पिता और अपने बड़ों को प्रणाम करते हैं, उनकी आयु, विद्या यश और बल में वृद्धि होती है। इस मौके पर अजय कुमार आर्य, अजीत चंदेल, आर्येंद्र नेगी, कोमल रावत, आस्था,आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन






I‘चुनाव में कार्यकर्ता एकजुट होकर काम करें’I



चकराता। भाजपा कार्यकर्ताओं की रविवार को चकराता में बैठक आयोजित की गई। मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह राणा ने कहा कि कार्यकर्ता सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाएं। कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर काम करें। इस मौके सतेंद्र रावत, नवीन रावत, तीर्थ कुकरेजा, केसर सिंह चौहान, अनिल चांदना, आनंद राणा प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।

I
I

I
I

Iशिविर में 250 लोगों की हुई जांचI

विकासनगर। हरबर्टपुर में रविवार को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। सर्जरी, जच्चा बच्चा, बाल रोग, महिला रोग आदि से संबंधित 250 लोगों की जांच की गई। इस मौके भाजपा नेता संतोष रावत, डॉ. शैलेंद्र तिवारी, राहुल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन






Iग्रामीणों को ईवीएम की दी जानकारीI


राजकीय इंटर कॉलेज कांडोई भरम में रविवार को ईवीएम प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। ग्रामीणों को ईवीएम और वीवीपैट मशीन की जानकारी दी गई। साथ ही मशीन से मतदान करने के लिए बटन दबाने से लेकर बीप की आवाज और वीवीपैट से निकालने वाली पर्ची के बारे में बताया गया। इस मौके संसार सिंह, चमन सिंह, कांति राम, लायक राम आदि उपस्थित रहे।





Iमहिलाओं ने सीखीं सिलाई की बारीकियांI

मुख्यमंत्री हुनर योजना के तहत नवाबगढ़ मेें रविवार को महिलाओं को सिलाई-बुनाई का प्रशिक्षण दिया गया। मास्टर ट्रेनर गुलफशा ने महिलाओं को सिलाई-बुनाई की बारीकियां बताईं। इस मौके पर रीना राजपूत, रूबीना, मुमताज, शाहीना, आदि उपस्थित रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें