फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: पर्यटन मंत्री ने तलब की होटलों, होम स्टे और रिजॉर्ट की सूची, बोले-यहां की हर गतिविधि पर रहेगी नजर

Sat, 08 Oct 2022 06:18 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने  कहा कि प्रदेश में जितने भी रिजॉर्ट, होटल और होमस्टे चल रहे हैं। उनमें कितने पंजीकृत हैं और कितने बिना पंजीकरण के चल रहे हैं। उनकी सूची तत्काल उपलब्ध कराई जाए। बिना पंजीकरण के अवैध रूप से चल रहे रिजॉर्ट, होटल और होम स्टे किसकी इजाजत से संचालित हो रहे हैं, इसकी जांच की जाए।
विज्ञापन
सतपाल महाराज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने प्रदेश में चल रहे सभी पंजीकृत और गैर पंजीकृत होटल, होम स्टे, रिजॉर्ट की सूची तलब की है। उन्होंने सचिव पर्यटन सचिन कुर्वे को तत्काल सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। महाराज ने कहा कि प्रदेश में वनंतरा रिजॉर्ट जैसी घटना की पुनरावृत्ति न हो। इसके लिए होटल, रिजॉर्ट और होम स्टे की गहनता से जांच कर वहां होने वाली गतिविधियों पैनी निगाह रखी जाए। 

विज्ञापन


शुक्रवार को पर्यटन मंत्री ने विभागीय सचिव को निर्देश देते हुए कहा कि प्रदेश में जितने भी रिजॉर्ट, होटल और होमस्टे चल रहे हैं। उनमें कितने पंजीकृत हैं और कितने बिना पंजीकरण के चल रहे हैं। उनकी सूची तत्काल उपलब्ध कराई जाए। बिना पंजीकरण के अवैध रूप से चल रहे रिजॉर्ट, होटल और होम स्टे किसकी इजाजत से संचालित हो रहे हैं, इसकी जांच की जाए।

महाराज ने कहा कि उनके संज्ञान में आया है नदियों के किनारे बने रिजॉर्ट, होटल और होमस्टे में आने वाले कुछ अवांछित तत्व नदी के किनारे बैठकर मांस व शराब का सेवन करते हैं। ऐसे लोगों के विरुद्ध भी कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने नियम विरुद्ध नदियों के किनारे बनने वाले रिजॉर्ट, होटल और होमस्टे पर भी पर्यटन सचिव कार्रवाई करने के निर्देश दिए। 

ये भी पढ़ें...Ankita Murder Case: रिजॉर्ट से गायब नहीं हुई थी प्रियंका, सामने आकर किए बड़े खुलासे, पुलकित पर लगाया ये आरोप

उन्होंने कहा कि प्रदेश में वनंतरा जैसी घटनाएं दोबारा न हो। इसके लिए होटल, रिजॉर्ट, होमस्टे का पंजीकरण करने के साथ ही वहां काम करने वाली महिला कर्मचारियों का पूरा ब्योरा रखा जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें