भाजपा नेता व पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि इस बार लक्ष्मी कमल पर बैठ कर आ रही है।
तभी तो सेंसेक्स भी 24 हजार और निफ्टी 7 हजार से ऊपर छलांग लगा गए। उन्होंने कहा कि मोदी को अब प्रधानमंत्री बनने से कोई नहीं रोक सकता।
भाजपा नेता ने कहा कि चार धाम यात्रा को लेकर उन्होंने पहले ही कहा था कि कहीं कोई तैयारी नहीं है यात्री त्रस्त हैं।
अब दुग्ध गंगा नदी में ग्लेशियर के आने से बदरीनाथ धाम का मार्ग भी बंद हो गया है, इससे पता चलता है कि मुख्यमंत्री के तैयारी को लेकर किए दावे पूरी तरह से थोथे निकले।