पालकी में बैठकर यमुनोत्री जाने के मामले में पर्यटन और तीर्थाटन मंत्री सतपाल महाराज सोशल मीडिया के निशाने पर हैं। इन स्थितियों के बीच, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने सोमवार को स्थिति साफ की।
उन्होंने कहा कि वह चारधाम यात्रा की तैयारियों के परखने के लिए पालकी में बैठे थे। उन्होंने कहा कि वर्तमान में इस्तेमाल की जा रही पालकी असुविधाजनक है। इसलिए सरकार जल्द ही नई पालकी लांच करेगी, जो एल्मुनियम की होगी।
यमुनोत्री के कपाटोद्घाटन वाले दिन सतपाल महाराज वहां पहुंचे थे। इसके बाद सोशल मीडिया पर महाराज की आलोचना शुरू हो गई थी। महाराज ने सोमवार को कहा कि सारी स्थिति को गलत ढंग से लिया जा रहा है।