चीन सीमा पर बुर्फू के पास सेटेलाइट फोन के उपयोग की जानकारी मिलने पर सुरक्षा बलों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद से ही पुलिस ने इसके लेकर जांच शुरु कर दी है।
हालांकि इस मामले में आधिकारिक तौर पर कोई भी कुछ बताने को तैयार नहीं है। उधर, पुलिस अधीक्षक अजय जोशी ने बताया कि पुलिस के पास सेटेलाइट फोन की लोकेशन चेक करने वाले उपकरण नहीं होते।
यदि ऐसा कोई मामला हुआ तो इंटेलीजेंस ब्यूरो (आईबी) के माध्यम से ही जानकारी मिलती है, लेकिन उनको इस तरह की कोई सूचना नहीं मिली है। बताया जा रहा है कि भारत में चीन टेलीकॉम के नेटवर्क आ रहे हैं।