फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व के लिए वरदान है सेटेलाइट रिमोट सेंसिंग

विज्ञापन
डाकपत्थर में आयोजित सेमीनार में पहुंचे विधायक मुन्ना सिंह चौहान का स्वागत करते कॉलेल प्रंबधन के - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
डाकपत्थर स्थित वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एप्लीकेशन ऑफ सेटेेलाइट रिमोट सेंसिंग इन नेचुरल रिसोर्स मैनेजमेंट विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। भौतिक विज्ञान विभाग की ओर से अंतरिक्ष उपयोग केंद्र देहरादून के सहयोग से आयोजित सेमीनार में छात्रों को उपग्रही अंतरिक्ष तकनीक के बारे में जानकारी दी गई। कार्यशाला का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने किया। उन्होंने कहा कि आज सेटेलाइट रिमोट सेंसिंग का इस्तेमाल डाटा कलेक्ट करने के साथ ही निगरानी करने के लिए भी होता है। यह आविष्कार देश ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के लिए वरदान है। केंद्र के निदेशक एमपीएस बिष्ट ने कहा कि अंतरिक्ष तकनीक का इस्तेमाल जल, जंगल और जमीन की वर्तमान स्थिति का पता लगाने और उनके संरक्षण में किया जाता है। इसकी मदद से तीनों ही जरूरतों के संरक्षण में खासा मदद मिलती है। वैज्ञानिक डॉ. प्रियदर्शी उपाध्याय ने बताया कि उपग्रही अंतरिक्ष तकनीक की मदद से मौसम में होने वाले बदलाव का भी अध्ययन किया जाता है।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. गोविंद राम सेमवाल ने कहा कि इस तरह की संगोष्ठी छात्रों में समझ के दायरे को विकसित करने में मदद करती है। इस मौके पर संगोष्ठी के संयोजक डॉ. विनोद रावत, डॉ. आशुतोष त्रिपाठी, डॉ. वीरेंद्र जोशी, रोशन लाल, विजय सिंह नेगी, रुचि बहुखंडी, डॉ. दिलिप कुमार भाटिया, डॉ. पूजा पालीवाल, मनमोहन सिंह, प्रिंसी कंडवाल, शूरवीर, रिंकू शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें