फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवभूमि में आने वाले पर्यटकों को सरकार ने दिया खास तोहफा

Sun, 23 Jul 2017 09:28 AM IST
विपिन बनियाल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
यात्री - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
पर्यटन विकास और रोजगार के अवसर को ध्यान में रखते हुए सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। उत्तराखंड में पहली बार स्टेट लेवल पर टूरिस्ट गाइडों की नियुक्ति के रास्ते खोल दिए गए हैं।
विज्ञापन


उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद ने स्टेट लेवल टूरिस्ट गाइडों के लिए दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। चार महीने पहले कुमाऊं के पांच स्थानों के लिए डेस्टिनेशन गाइड चुनने की पहल की गई थी। इसके नतीजे उत्साहित करने वाले रहे, तो सरकार ने अब राज्य स्तर पर ये व्यवस्था लागू कर दी है। 

इस कदम के बाद राज्य के उन हजारों बेरोजगारों के लिए आजीविका के अवसर उपलब्ध होंगे, जो कि यहां के प्रमुख स्थानों के बारे में सटीक जानकारी रखते हैं। पर्यटन विभाग इनका चयन करके लाइसेंस जारी करेगा। पर्यटकों से कहां कितनी फीस ली जाएगी, इसका निर्धारण पर्यटन विभाग ही करेगा।
विज्ञापन

नई व्यवस्था का ये मकसद

पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
-भारतीय और विदेशी पर्यटकों को टूरिज्म संबंधी जानकारी सही तरीके से देना।
-पर्यटन विकास को स्थानीय गाइडों के माध्यम से अधिक क्षमतावान बनाना।
-टूरिस्ट गाइडों के माध्यम से देशी और विदेशी पर्यटकों की संख्या में वृद्घि करना।
-प्रदेश के बेरोजगारों और रिटायर्ड कार्मिकों को रोजगार के अवसर प्रदान करना।

ऐसे होगी चयन प्रक्रिया
राज्य स्तरीय गाइड के लिए विज्ञप्ति जारी होगी। चयनित आवेदकों को केंद्र सरकार के भारतीय पर्यटन प्रबंध संस्थान ग्वालियर या अन्य किसी चयनित संस्था के माध्यम से संबंधित जिलों में ट्रेनिंग दी जाएगी।

इसके बाद, उन्हें उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद उन्हें लाइसेंस जारी करेगी। उत्तराखंड के मूल या स्थानीय निवासी ही इसके लिए पात्र होंगे। अभ्यर्थी का स्नातक होना जरूरी होगा। 18 से 60 वर्ष तक आयु वाले आवेदन कर सकेंगे, लेकिन पर्यटन विभाग के रिटायर्ड कार्मिकों के लिए पांच साल आयु सीमा में छूट होगी। विभाग गाइड को फोटो पहचान पत्र और बैच उपलब्ध कराएगा।
 
विज्ञापन

स्टेट टूरिस्ट गाइड

tourist
05 साल के लिए जारी होंगे स्टेट लेवल टूरिस्ट गाइडों को लाइसेंस
09 सप्ताह की होगा ट्रेनिंग, दो सप्ताह की अलग से होगी वर्कशॉप
05 सदस्यीय कमेटी करेगी राज्य स्तरीय टूरिस्ट गाइडों का चयन

डेस्टिनेशन गाइड की पहल हुई कामयाब
रानीखेत, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, मुनिस्यारी और नैनीताल में चार महीने पहले पर्यटन विभाग ने डेस्टिनेशन गाइड की पहल की थी। पर्यटन विभाग की संयुक्त निदेशक पूनम चंद के अनुसार 122 लोगों को ट्रेनिंग दी गई। डेस्टिनेशन गाइड के लिए चयनित लोग सिर्फ संबंधित इलाके में काम कर सकते हैं, लेकिन राज्य स्तरीय टूरिस्ट गाइड पूरे प्रदेश में कहीं भी जाकर पर्यटकों के साथ काम करने को अधिकृत होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें