फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की एकता व अखंडता की रक्षा में सरदार पटेल का योगदान हमेशा याद रहेगा : सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
- मुख्यमंत्री ने पटेल जयंती पर प्रदेशवासियों को दी राष्ट्रीय एकता दिवस की शुभकामनाएं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरदार वल्लभ भाई पटेल को श्रद्धांजलि देते हुए प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, देश की एकता व अखंडता की रक्षा में उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा।
विज्ञापन

सीएम ने कहा, एकीकृत भारत के निर्माण में सरदार पटेल की कूटनीति व दूरदर्शिता का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता और अटूट समर्पण के माध्यम से अखंड भारत का सपना पूरा किया। साथ ही हमें ऐसा भारत दिया, जिसमें विविधता के बावजूद एकता की भावना है। उनके इस अतुलनीय योगदान के लिए देश का प्रत्येक नागरिक उनका ऋणी रहेगा। युवा पीढ़ी को सरदार पटेल के आदर्शों से प्रेरणा लेकर देश के सर्वांगीण विकास के लिए अपना योगदान देना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा, सरदार पटेल की 150वीं जयंती एक ऐसा अवसर है, जो देश के लिए गर्व और प्रेरणा देने वाला है। उनका एक भारत श्रेष्ठ भारत का संदेश आज भी प्रासंगिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें