सेलाकुई। सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के तिलवाड़ी स्थित श्री नागराजा मंदिर प्रांगण में शुक्रवार को पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया गया।
जड़ी-बूटी सलाहकार समिति उत्तराखंड के उपाध्यक्ष भुवन विक्रम डबराल ने पर्यावरण संतुलन के लिए अधिक पौधे लगाने की आवश्यकता बताई। उन्होंने सभी से पौधरोपण करने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। यह कार्यक्रम क्षेत्र पंचायत सदस्य सुरेशी देवी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख अर्चना रावत, भाजपा जिला महामंत्री अमित डबराल, ग्राम प्रधान सुमित्रा नेगी, डॉ. जगमोहन सिंह तोमर, मुकेश नेगी, यशपाल, राजपाल नेगी, रजनीश शर्मा, मंजू कुमारी, अमिता मेहता उपस्थित रहे।