फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Santosh Trophy: पांडिचेरी के खिलाफ उत्तराखंड की 7-1 से बड़ी जीत, ग्रुप-ई प्वाइंट टेबल में टॉप पर पहुंचा

Tue, 17 Oct 2023 05:24 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

अगला मैच दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव के साथ फाइनल राउंड में पहुंचने के लिए उत्तराखंड को 22 अक्टूबर को मिजोरम और 24 अक्टूबर को सर्विसेज को हराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संतोष ट्रॉफी के ग्रुप मैच में उत्तराखंड ने पांडिचेरी के खिलाफ 7-1 से बड़ी जीत दर्ज की। लगातार दो जीत के साथ उत्तराखंड ग्रुप-ई प्वाइंट टेबल में टॉप पर है। संतोष ट्रॉफी के ग्रुप ई मैच इस समय अमृतसर में चल रहे हैं। इससे पहले उत्तराखंड ने अपने पहले मैच में सिक्किम को 2-1 से हराया था।

विज्ञापन


खेल के शुरुआती दौर के बाद उत्तराखंड ने मैच पर पूरी तरह से कब्जा कर लिया और पहले हाफ में 4-1 से आगे रही। दूसरे हाफ में भी उत्तराखंड की टीम पांडिचेरी टीम को बख्शने के मूड में नहीं थी। अंतिम स्कोर 7-1 रहा। 

मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना: खेलों में बेटियां नहीं दिखा रहीं रुझान, 77 सीटों के लिए आज से फिर होगा ट्रायल
विज्ञापन


उत्तराखंड के लिए आयुष बिष्ट ने दो, हितिक वालिया, अनुज रावत, यश बिष्ट, दिव्यांश अशवाल और शैलेन्द्र नेगी ने एक-एक गोल किया। पांडिचेरी की ओर से एकमात्र गोल राजेश ने किया। शैलेन्द्र देर से मैदान में उतरे और गोल करने में सफल रहे।
विज्ञापन


दो मैचों में दो जीत और बेहतर गोल औसत के साथ उत्तराखंड शीर्ष पर है। अगला मैच दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव के साथ फाइनल राउंड में पहुंचने के लिए उत्तराखंड को 22 अक्टूबर को मिजोरम और 24 अक्टूबर को सर्विसेज को हराना होगा। ग्रुप लीडर अंतिम राउंड के लिए क्वालिफाई करेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें