फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 जुलाई से संस्कृत संभाषण शिविर महाअभियान शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
संस्कृत भारती की ओर से बीस जुलाई से संस्कृत संभाषण शिविर महाअभियान का आयोजन किया जाएगा। अभियान के माध्यम से संस्कृतभारती की ओर से संस्कृत भाषा को सीखने का अवसर दिया जा रहा है। संस्कृत भारती, उत्तराखंड के प्रांत प्रचार प्रमुख संजू प्रसाद ध्यानी ने बताया कि 20 जुलाई से शुरू हो रहे ऑनलाइन सरल संस्कृत संभाषण वर्ग के उद्घाटन अवसर पर संस्कृत भारती के अखिल भारतीय संगठन मंत्री दिनेश कामत समेत संस्कृत जगत से जुड़े कई विद्वान व वक्ता शामिल होंगे। संस्कृत संभाषण का लाभ उठाने के इच्छुक लोगों के पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। बताया कि राज्य में अब तक 546 लोगों ने इस संभाषण शिविर में संस्कृत सीखने के लिए पंजीकरण कराया है। यह ऑनलाइन वर्ग 12 दिनों तक चलेगा। जिसे उत्तराखंड के प्रशिक्षण प्रमुख गिरीश तिवारी,जानकी त्रिपाठी, राकेश कुमार शर्मा, डॉ. प्रेम चन्द शास्त्री, योगेश विद्यार्थी, राघव झा, संजू प्रसाद ध्यानी, रोशन गौड़, विष्णु दत्त गौड़, कुलदीप मैन्दोला, चन्द्र प्रकाश उप्रेती, भारती कनौजिया, पंकज ध्यानी, नागेन्द्र दत्त व्यास, ऋषिराम बहुगुणा, विशाल भट्ट, भगवती देवराड़ी, आनन्दा हिमानी, जगदीश जोशी आदि विद्वान संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें