Iउत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय हर्रावाला में संस्कृत सप्ताह के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान लोगों को संस्कृत का महत्व समझाया गया। डाॅ. प्रदीप सेमवाल ने कहा कि संस्कृत भारत की प्राण भाषा है। यह हमें जीवन जीने की कला सिखाती है। डाॅ. राजीव कुरेले ने कहा कि संस्कृत भाषा का उच्चारण करने से हमारे मन और आत्मा को सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है। भाषा का सही उच्चारण ही उसकी महत्ता को प्रकट करता है। इस दौरान विवि के निदेशक डाॅ. नंद कुमार दाधीच, डाॅ. एसपी सिंह, डाॅ. इला तन्ना, डाॅ. ऋषि आर्य आदि मौजूद रहे। I