फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड की 70 में से 51 सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी सपा

Fri, 25 Nov 2016 03:55 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी - फोटो : logo
विज्ञापन
आगामी विधानसभा चुनावों के दौरान सपा राज्य की 70 में से 51 सीटों पर अपना प्रत्याशी मैदान में उतारेगी। प्रत्याशियों का एलान इस माह के अंत तक हो सकता है। सपा की योजना आगामी विधानसभा चुनावों में उत्तराखंड में अपना खाता खोलने के साथ-साथ मत प्रतिशत बढ़ाने की है। क्योंकि 2012 के विधानसभा चुनावों में सपा का मत प्रतिशत 1.41 फीसदी के स्तर पर रह गया था।
विज्ञापन


उत्तराखंड गठन के बाद से प्रदेश में हुए विधानसभा के चुनावों में सपा का प्रदर्शन बहुत ही खराब रहा है। सपा अभी तक विधानसभा चुनावों में अपना खाता भी नहीं पाई है। 2004 के लोकसभा चुनाव में राजेंद्र बाडी जरूर हरिद्वार से चुनाव जीते थे, जो पिछले दिनों भाजपा में शामिल हो गए।

सपा के पुराने प्रदर्शन पर नजर डाली जाए तो 2007 के विधानसभा चुनावों के दौरान पार्टी ने 55 सीटों पर अपने प्रत्याशी मैदान में उतारे थे, जिनमें से 49 की जमानत जब्त हो गई थी। पार्टी कुल मत प्रतिशत रहा था 4.96 फीसदी रहा था। 2012 के विधानसभा चुनावों में सपा के प्रदर्शन में और गिरावट आई।
विज्ञापन


2012 के विधानसभा चुनावों में सपा ने 45 सीटों चुनाव लड़ा। 45 में से 44 प्रत्याशी जमानत बचाने में नाकामयाब रहे। 2012 में सपा का मत प्रतिशत 1.41 फीसदी के स्तर पर रह गया।

सपा के प्रदेश अध्यक्ष प्रोफेसर एसएन सचान का कहना है कि आगामी विधानसभा चुनावों में सपा का प्रदर्शन बेहतर रहने की उम्मीद है। पार्टी 51 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें