फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को किया नमन

विज्ञापन
नगर निगम में शहीद दिवस पर भगत सिंह की मूर्ति पर श्रद्धाजंलि देतीं मेयर अनिता ममगाईं व अन्य। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। देश की आजादी के लिए अपने प्राणों को न्योछावर करने वाले भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव सिंह को शहीदी दिवस पर नगर क्षेत्र में विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और आम लोगों द्वारा श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्वांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन

मंगलवार को नगर निगम स्थित शहीदे आजम भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मेयर अनिता ममगाई ने शहीदों को नमन किया। इस अवसर पर मेयर ने कहा कि भारत एक महान देश है। यह देश उन वीरों की कर्मभूमि रही है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए हंसते हुए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए थे। श्रद्धांजलि देने वालों में अर्पित करने वालों में
पार्षद विजय बडोनी, राजेन्द्र प्रेम बिष्ट, अनिता प्रधान, कमलेश जैन,मनीष मनवाल, अनिता रैना, अजीत सिंह, राजा राम, सुजीत यादव, गौरव केन्थुला, चुन्नू गुप्ता आदि शामिल थे।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी ने भी दी श्रद्धांजलि
ऋषिकेश। आम आदमी पार्टी की ओर से ऋषिकेश में श्रद्धाजंलि सभा आयोजित कर भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको नमन किया गया। इस अवसर पर पार्टी संगठन मंत्री दिनेश असवाल महासभा के सह संगठन मंत्री दिनेश कुलियाल, डॉ. राजे सिंह नेगी, मीडिया प्रभारी गणेश बिजल्वाण, सुनील सेमवाल, प्रवीन असवाल, मयंक भट्ट, अमित कुमार, हर्षित त्यागी, आदर्श मिश्रा, मनोज नेगी उपस्थित थे।
वीर बलिदानियों को किया याद
ऋषिकेश। परमार्थ निकेतन आश्रम में शहीद दिवस पर भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित कर नमन किया गया। परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने कहा कि भारत की स्वतंत्रता संघर्ष का इतिहास बहुत लंबा रहा है। जिसमें देश के अनेक देशभक्तों को जिसमें भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु जैसे कई युवा शामिल थे, उन्होंने अपने प्राणों की आहुति दी।
शहीद दिवस से संबंधित खबर का जोड़--
--------
वहीं यूथ कांग्रेस की ओर से शहीद दिवस पर एक कार्यक्रम का अयोजन किया गया। जिसमें सरदार भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश सचिव जगजीत सिंह जग्गी,अमरदीप सिंह, अजय धीमान, वरुण शर्मा, हरिराम, अंकित गुप्ता, संदीप चौहान, गौरव राजपूत, दीपक जैन आदि उपस्थित थे। वहीं, वंदेमातरम फाउंडेशन की ओर से नगर निगम सभागार में भगत सिंह, सुखदेव, और राजगुरु को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर अरुण पांडे, राहुल, सलीम खान, अरविंद कुमार, अजय वर्मा, राहुल चौधरी, रविपाल, सुयाश मिश्रा, अजय दास, हिमांशु कश्यप आदि थे। वहीं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की ओर से सदानंद मार्ग स्थित कार्यालय पर भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव सिंह को शहीद दिवस पर श्रद्धांजलि दी गई। उनके बलिदान को याद किया गया। इस अवसर पर वीडी पांडे, वीरेंद्र शर्मा, हरिनारायण राजभर, धर्मानंद लखेड़ा, पुरुषोत्तम बडोनी, देव सिंह गुसाईं, जगदीश कुलियाल आदि उपस्थित थे।

डोईवाला में शहीद भगत सिंह चौक पर शहीदो को श्रद्धाजंलि देते लोग- फोटो : RISHIKESH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें