I
Iपंडित नेहरू के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लियाI
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तिलक भवन में बाल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को नमन किया। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया। उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
वक्ताओं ने कहा, देश पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिवस को बाल दिवस के रूप में मनाता है। कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री को बच्चे बहुत प्रिय थे। इसके चलते उन्हें चाचा नेहरू भी कहा जाता है। पंडित नेहरू ने दुनियां के सामने गुट निरपेक्षता जैसा सिद्धांत रखा। दुनियां को शांति का संदेश दिया। कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में पूर्व प्रधानमंत्री की अहम भूमिका रही।
विचार रखने वालों में कांग्रेस सेवादल के प्रदेश प्रवक्ता भास्कर चुग, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव विकास शर्मा, पीसीसी सदस्य संजय जैन, डाकपत्थर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अनुभव ठाकुर, विकासनगर शहर अध्यक्ष कितेश जायसवाल, हरबर्टपुर अध्यक्ष आशीष पुंडीर, प्रेम प्रकाश अग्रवाल, राजीव शर्मा ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।