फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सल्ट उपचुनाव: उक्रांद प्रत्याशी मोहन उपाध्याय का नामांकन रद्द, अब मैदान में सात प्रत्याशी 

Wed, 31 Mar 2021 09:50 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिकियासैंण (अल्मोड़ा)

सार

  • निर्वाचन नामावली में नाम दर्ज न होने पर रद्द किया गया नामांकन
विज्ञापन
चुनाव - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सल्ट विधानसभा उपचुनाव के लिए उत्तराखंड क्रांति दल के प्रत्याशी मोहन उपाध्याय का नामांकन रद्द हो गया। उम्मीदवार का नाम उत्तराखंड निर्वाचन नामावली में नहीं होने के कारण नामांकन रद्द किया गया, जबकि अन्य सभी प्रत्याशियों के नामांकन सही पाए गए। सल्ट उपचुनाव के लिए अब सात प्रत्याशी मैदान में हैं।

विज्ञापन


सल्ट विधानसभा उपचुनाव में मंगलवार को नामांकन की अंतिम तिथि पर कांग्रेस, भाजपा समेत कुल आठ दावेदारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच की गई। इनमें एक प्रत्याशी का नामांकन रद्द हुआ है।

रिटर्निंग ऑफिसर राहुल साह ने बताया कि उक्रांद के प्रत्याशी मोहन उपाध्याय का उत्तराखंड निर्वाचन नामावली में कहीं नाम दर्ज नहीं था। इस कारण उनका नामांकन पत्र रद्द कर दिया गया है। अन्य सभी सात प्रत्याशियों के नामांकन पत्र सही पाए गए हैं।
विज्ञापन


सल्ट उपचुनाव: भाजपा ने जारी की 30 स्टार प्रचारकों की सूची, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र और बहुगुणा का नाम नहीं

अब भाजपा से महेश जीना, कांग्रेस से गंगा पंचोली, उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के जगदीश चंद्र, पीपीआई डेमोक्रेटिव पार्टी के नंदकिशोर, निर्दलीय सुरेंद्र सिंह कंडारी, सर्वजन स्वराज पार्टी के शिव सिंह रावत और निर्दलीय पान सिंह प्रत्याशी मैदान पर हैं।

विज्ञापन

प्रत्याशियों की चल-अचल संपत्ति का विवरण

1-महेश जीना (भाजपा प्रत्याशी)
चल संपत्ति स्वयं के नाम -21 लाख 38 हजार 23
पत्नी के नाम चल संपत्ति -14 लाख 20 हजार
अचल संपत्ति स्वयं के नाम - 2 करोड़ 85 लाख 
स्वअर्जित संपत्ति की क्रय कीमत - स्वयं के नाम -35 लाख

2-गंगा पंचोली (कांग्रेस प्रत्याशी)
चल संपत्ति स्वयं के नाम-30 लाख 14 हजार 40
चल संपत्ति पति के नाम -6 लाख 90 हजार 260
अचल संपत्ति स्वयं के नाम- 40 लाख
अचल संपत्ति पति के नाम-29 लाख 12 हजार
स्वअर्जित संपत्ति की क्रय कीमत-स्वयं के नाम -1 लाख 65 हजार

3-शिव सिंह रावत ( सर्वजन स्वराज पार्टी)
चल संपत्ति स्वयं के नाम- 11 लाख 48 हजार 796
चल संपत्ति पत्नी के नाम- 6 लाख 29 हजार
अचल संपत्ति स्वयं के नाम- 15 लाख
अचल संपत्ति पत्नी के नाम- 15लाख
स्वअर्जित संपत्ति की क्रय कीमत स्वंय के नाम - 19 लाख 5 हजार
स्वअर्जित संपत्ति की क्रय कीमत पत्नी के नाम -1 लाख

4- नंदकिशोर (पीपीई डेमोक्रेटिव पार्टी)
चल संपत्ति स्वयं के नाम- 14 हजार
चल संपत्ति पत्नी के नाम- 1 लाख 12 हजार
अचल संपत्ति स्वंय के नाम- 1 लाख 50 हजार

5- सुरेंद्र सिंह कंडारी (निर्दलीय)
चल संपत्ति स्वयं के नाम-34 लाख 80 हजार
चल संपत्ति पत्नी के नाम-1लाख
अचल संपत्ति पत्नी के नाम- 9 लाख
अचल संपत्ति स्वयं के नाम- 1 लाख 50 हजार
स्वर्जित संपत्ति की क्रय कीमत- 50 हजार

6-पान सिंह रावत (निर्दलीय)
चल संपत्ति स्वयं के नाम- शून्य
चल संपत्ति पत्नी के नाम- 25 हजार
अचल संपत्ति स्वयं के नाम- 4 लाख

7-जगदीश चंद्र (उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी)
चल संपत्ति स्वयं के नाम-12 हजार
अचल संपत्ति-शून्य
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें