फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सल्ट उपचुनाव: भाजपा ने जारी की 30 स्टार प्रचारकों की सूची, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र और बहुगुणा का नाम नहीं

Wed, 31 Mar 2021 09:05 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी ने कहा, भूल से छूट गए नाम, सूची में हैं शामिल
विज्ञापन
बीजेपी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में सल्ट विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। लेकिन बाद में इसे पार्टी के ग्रुप से हटा दिया गया। इसकी वजह सूची से पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और विजय बहुगुणा का नाम शामिल न होना माना जा रहा है। 

विज्ञापन


दोनों पूर्व मुख्यमंत्री के नाम शामिल न होने पर सियासी हलकों में चर्चाएं गरम हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर भी इसकी खबरें वायरल हुई तो पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान को बयान जारी करना पड़ा। 

त्रिवेंद्र-बहुगुणा भी स्टार प्रचारक
प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि सल्ट विधानसभा उपचुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और विजय बहुगुणा भाजपा के स्टार प्रचारक हैं। त्रुटिवश नाम सूची में प्रिंट होने से छूट गए थे। इन नामों को पूर्व से ही पार्टी के स्टार प्रचारक की सूची में शामिल किया गया है।
विज्ञापन


तीरथ, कौशिक, गौतम, निशंक समेत 30 दिग्गज गरमाएंगे प्रचार
भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. पोखरियाल निशंक समेत 30 प्रमुख नेताओं के नाम शामिल है। पार्टी ने प्रदेश सरकार के सभी मंत्रियों को चुनाव प्रचार में झोंका है। स्टार प्रचारकों में सह प्रभारी रेखा अरुण वर्मा, सांसद अजय भट्ट, अजय टम्टा, महारानी राज्यलक्ष्मी,  अनिल बलूनी, नरेश बंसल, प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी, कुलदीप कुमार, सुरेश भट्ट, सुरेश जोशी, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, बंशीधर भगत, हरक सिंह रावत, बिशन सिंह चुफाल, यशपाल आर्य, अरविंद पांडेय, सुबोध उनियाल, गणेश जोशी, धनसिंह रावत, रेखा आर्य, विधायक पूरन फर्त्याल, दीवान सिंह बिष्ट, बलवंत भौर्याल, चंदन राम दास व महेश नेगी के नाम शामिल हैं।

Bharatiya Janata Party (BJP) releases a list of star campaigners who will campaign for by-election to the Salt legislative assembly constituency in Uttarakhand.

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें