फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: दून अस्पताल में दोगुनी हुई जेनरिक दवाइयों की बिक्री

विज्ञापन
विज्ञापन
दून अस्पताल के जन औषधि केंद्र की जेनरिक दवाइयों की बिक्री पिछले एक महीने में दोगुना बढ़ गई है। पूर्व में अस्पताल प्रबंधन ने चिकित्सकों को बाहर की दवाइयां न लिखने के निर्देश दिए थे। इसके लिए अस्पताल के डीएमएस को सप्ताह में तीन दिन ओपीडी का औचक निरीक्षण करने के लिए कहा गया था।
विज्ञापन

दून अस्पताल में आने वाले मरीजों ने पूर्व में शिकायत की थी कि चिकित्सक जेनरिक दवाइयां छोड़कर बाहर की महंगी दवाइयां लिखते हैं। इससे काफी परेशानी होती है। मामला संज्ञान में आने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने सभी चिकित्सकों को अस्पताल में मौजूद जेनरिक दवाइयां ही लिखने के निर्देश दिए थे। यही कारण है कि अस्पताल के जन औषधि केंद्र में नवबंर के मुकाबले दिसंबर माह में दवाइयों की बिक्री में दोगुना बढ़ोत्तरी हुई है। दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय की प्राचार्य डॉ. गीता जैन ने बताया कि मरीजों को आर्थिक रूप से परेशान न होने पड़े, इसके लिए चिकित्सकों को जेनरिक दवाइयां लिखने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।

शहीदी सभा में अभिभावक प्रतियोगिता के दौरान विजेता प्रतिभागी को सम्मानित करते गणमान्य। संवाद- फोटो : अंबाला दिल्ली नेशनल हाइवे स्थित निर्माणाधीन शहीदी स्माकर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें