फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारें हुईं और महंगी, दो फीसदी खरीद शुल्क बढ़ा

Thu, 03 Dec 2015 11:58 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड में कारों की खरीदारी अब और महंगी हो गई है। शासन ने कारों पर दो फीसदी कर बढ़ा दिया है।
विज्ञापन


10 लाख कीमत तक की कारों को खरीदने पर अब 6 प्रतिशत खरीद टैक्स देना पड़ेगा। इससे अधिक कीमत की कारों खरीदारी पर शुल्क बढ़ाकर 8 फीसदी कर दिया गया है। कैबिनेट ने इस संबंध में मंजूरी पहले ही दे दी थी, शासनादेश बुधवार को जारी किया गया है।

परिवहन विभाग के सचिव सीएस नपल्च्याल ने बताया कि 10 लाख कीमत तक की कारों पर अभी तक 4 फीसदी टैक्स लिया जा रहा था। इसे बढ़ाकर 6 फीसदी कर दिया गया। इसी तरह 10 लाख से ऊपर की कारों की खरीद पर अब 6 फीसदी की जगह 8 प्रतिशत कर देना पड़ेगा। कैबिनेट इस संबंध में पहले ही मंजूरी दे दी थी, लेकिन प्रक्रिया पूरी होने के बाद आदेश जारी कर दिया गया।
विज्ञापन


कारों की खरीद पर टैक्स बढ़ने के साथ पंजीकरण और इंश्योरेंस की दर भी बढ़ जाएगी। गौरतलब है कि प्रदेश में कार की खरीद पर टैक्स कम होने के कारण यूपी, हरियाणा आदि प्रांतों के लोग यहां आकर खरीदारी किया करते थे। सचिव नपल्च्याल ने बताया कि अब किसी भी प्रांत का व्यक्ति यहां आकर खरीदारी करे उसे बढ़ा हुआ टैक्स देना पड़ेगा।

शहर में आज से वाहनों की चेकिंग
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने परिवहन विभाग और जिला प्रशासन को वाहनों की चेकिंग के आदेश किए हैं। उन्होंने डीएम को निर्देश दिए हैं कि हर जगह वाहनों की चेकिंग की जाए।

ऑन लाइन रजिस्ट्रेशन 7 दिसंबर से
प्रदेश में वाहनों का ऑन लाइन रजिस्ट्रेशन, ड्राइविंग लाइसेंस का आवेदन 7 दिसंबर से शुरू हो जाएगा। परिवहन विभाग के सचिव सीएस नपल्च्याल ने बताया कि ऑन लाइन सिस्टम का उद्घाटन मुख्यमंत्री हरीश रावत करेंगे।
विज्ञापन


इसके साथ ही तत्काल ड्राइविंग लाइसेंस की व्यवस्था भी शुरू हो जाएगी। परिवहन विभाग का सॉफ्टवेयर बन कर तैयार हो गया है। ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कोई भी व्यक्ति कहीं बैठकर किसी भी जिले में आवेदन कर सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें