फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सहसपुर में अनुपस्थित मिलने पर एक चिकित्सक का वेतन रोका, तीन से स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य विकास अधिकारी ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल में अनुपस्थित मिलने पर एक चिकित्सक के वेतन रोकने के निर्देश दिए। इसके अलावा तीन चिकित्सकों से स्पस्टीकरण मांगा। सीडीओ ने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि अस्पताल में महिलाओं के लिए अलग से शौचालय बनवाएं।
विज्ञापन


मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह अपने निजी वाहन से दोपहर 12 बजे सीएचसी सहसपुर पहुंचे। उन्होंने रोगियों के साथ लाइन में लगकर पर्चा बनवाया। इसके बाद केंद्र के भीतर दाखिल हुए। उन्होंने रोगियाें से दवाई से लेकर सभी सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। स्वास्थ्य केंद्र में मुख्य विकास अधिकारी की मौजूदगी की जानकारी मिलते ही चिकित्सकों व केंद्र के अन्य स्टाफ में हड़कंप मच गया।

सीडीओ ने अस्पताल की ओपीडी, आपातकालीन वार्ड, प्रसूता वार्ड, आपरेशन थियेटर, एक्सरे मशीन, सैंपल जांच, औषधि वितरण कक्ष की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उपस्थिति रजिस्टर के निरीक्षण में एक चिकित्सक के अनुपस्थित पाए जाने पर उनका वेतन रोकने के निर्देश दिए। इसके अलावा तीन अन्य अनुपस्थित चिकित्सकों से तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा।
विज्ञापन

अस्पताल के शौचालय में गंदगी मिलने व महिलाओं के लिए अलग से शौचालय नहीं होने पर कड़ी नाराजगी जताई। प्रभारी चिकित्साधिकारी को साफ-सफाई का ध्यान रखने, अस्पताल के सामने लगे कूड़ेदान को हटाने, रोगियों के बैठने की सुविधा उपलब्ध कराने व दो दिन के भीतर महिलाओं के लिए अलग से शौचालय की व्यवस्था करने को कहा। निरीक्षण के दौरान सीएमओ डाॅ. संजय जैन, प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. मोहन सिंह डोगरा उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें