फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सक्षम के राष्ट्रीय संगठन मंत्री ने सुनी दिव्यांगों की समस्याएं

विज्ञापन
सक्षम की बैठक में शामिल पदाधिकरी और अन्य।
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यालय में सोमवार को अनुसांगिक संगठन ‘सक्षम’ की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें राष्ट्रीय संगठन मंत्री को राज्य के दिव्यांगों की समस्याओं से अवगत कराया गया।
विज्ञापन

बैठक में दो दिवसीय दौरे पर आए सक्षम के राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ. सुकुमार व प्रांत प्रचारक युद्धवीर का प्रांत संगठन मंत्री ललित पंत ने सम्मान किया गया। इसके बाद राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ. सुकुमार ने राज्य के सभी जिलों में दिव्यांगों के लिए होने वाले अधिवेशनों की तैयारियोें की जानकारी ली।
इस दौरान उत्तराखंड डेफ वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से कई श्रवण बाधित भी पहुुंचे। राज्य दिव्यांग सलाहकार बोर्ड के सदस्य एवं सक्षम के प्रांतीय अनुसंधान प्रमुख अनंत प्रकाश मेहरा ने सांकेतिक भाषा में उनकी समस्याओं से अवगत कराया। प्रांत प्रचारक युद्धवीर ने कहा कि 20 नवंबर को दिव्यांगों की समस्याओं को सुना जाएगा, ताकि सरकार से उनका समाधान कराया जा सके।
विज्ञापन

बैठक में राष्ट्रीय सदस्य राम मिश्रा, प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. अतुल कुमार गुप्ता, प्रांत सह कोषाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष विरेंद्र, जिला अध्यक्ष हरीश जोशी, सोनिया नेगी, आकांक्षा, चंदा, अनुज, वंश, गजेंद्र राणा, अनिल शर्मा, नीलम, निशा गुप्ता, वीरेंद्र, शिशुपाल, वीरेंद्र पाल, भगवान सिंह खेड़ा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें