फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलाक के लिए सुप्रीम कोर्ट में लड़ने वाली सायरा बानो ने भाजपा में शामिल होने के लिए भरी हामी

Sun, 08 Jul 2018 07:31 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
Saira Banu
विज्ञापन

तीन तलाक को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने वाली सायरा बानो ने भाजपा में शामिल होने पर हामी भर दी है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुस्लिम समुदाय के लिए केंद्र की भाजपा सरकार लगातार कार्यरत है। इसलिए मैंने फैसला लिया है कि अगर भाजपा मुझे मौका देगी तो मैं जरूर पार्टी ज्वॉइन करुंगी।

बता दें कि शुक्रवार को वह अपने पिता के साथ देहरादून स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचीं थी। यहां उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट व प्रदेश महामंत्री संगठन संजय कुमार से भेंट की थी। उन्होंने शुक्रवार को ही भाजपा में शामिल होने की इच्छा व्यक्त की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये सायरा बानो की दर्द भरी कहानी

sayra banu - फोटो : amarujala
उत्तराखंड के काशीपुर की रहने वाली सायरा बानो ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दायर कर ट्रिपल तलाक की संवैधानिकता को चुनौती दी थी।

साथ ही, उनकी याचिका में मुस्लिमों में प्रचलित बहुविवाह प्रथा को भी गलत बताते हुए उसे खत्म करनी की मांग की गई थी। अर्जी में सायरा ने कहा था कि तीन तलाक संविधान के अनुच्छेद 14 और 15 के तहत मिले मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है।

सायरा बानो की शादी 2001 में हुई थी और 2015 को पति ने उन्हें तलाक दे दिया था। तलाक के बाद वह अपने मायके चली गई और वहीं से तीन तलाक के खिलाफ लड़ाई लड़ी। सायरा का एक बेटा और एक बेटी है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें