श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन के मुखिया महंत भगतराम महाराज, कालिका पीठाधीश्वर श्रीमहंत सुरेंद्रनाथ अवधूत, श्रीमहंत देवानंद सरस्वती, श्री पंच निर्मोही अणी अखाड़े के श्रीमहंत राजेंद्रदास महाराज, श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन के श्रीमहंत रघुमुनि, श्री पंच निर्वाणी अणी अखाड़े के श्रीमहंत धर्मदास महाराज सहित सभी अखाड़ों के संत महंतों ने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज करने की निंदा की है।
बैठक में महामंडलेश्वश्वर स्वामी हरिचेतनानंद, श्रीमहंत नारायण गिरि, महंत जसविंद्र सिंह, स्वामी कपिल मुनि महाराज, स्वामी चिदविलासानंद, स्वामी ऋषि रामकृष्ण, महंत लखन गिरि, महंत डोगर गिरि, श्रीमहंत आशीष गिरि, श्रीमहंत रविंद्रपुरी, महंत रामरतन गिरी, स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी, बाबा हठयोगी, महंत दुर्गादास, महंत विष्णुदास, महंत गौरीशंकर दास, महंत दलीप दास, श्रीमहंत विध्यानंद सरस्वती, सतपाल ब्रह्मचारी, श्रीमहंत प्रेमगिरि, श्रीमहंत विनोद गिरि आदि मौजूद थे।
संतों ने चेतावनी दी कि यदि मुकदमा वापस नहीं लिया तो देशव्यापी आंदोलन किया जाएगा। इसकी शुरूआत दिल्ली में धरना देकर की जाएगी। धरना की तिथि शीघ्र तय की जाएगी। धरने में देशभर के संत शामिल होंगे।
राष्ट्रपति और पीएम से मिलेंगे संत
बैठक में संतों ने तय किया कि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद समेत सभी तेरह अखाड़ों के संत देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात कर मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराएंगे।