फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाती महाराज को महामंडलेश्वर पद से नहीं हटाने पर संतों में उबाल, अखाड़ा परिषद् से की कार्रवाई की मांग

Wed, 20 Jun 2018 06:43 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
dati maharaj
विज्ञापन

दुष्कर्म के आरोपों से घिरे दाती महाराज को अभी तक महामंडलेश्वर पद से नहीं हटाए जाने पर संतों में उबाल बना हुआ है। इसे लेकर मंगलवार को भूमापीठाधीश्वर स्वामी अच्युतानंद तीर्थ के प्रवक्ता राजेंद्र शर्मा ने तीखी प्रतिक्रिया जताई है। उन्होंने कहा कि आरोप लगने के बाद दाती महाराज को महामंडलेश्वर पद से नहीं हटाया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि  अखाड़ा परिषद के विभिन्न पदों पर आसीन संत वैसे तो बेवजह संतों के खिलाफ व्यक्तिगत आधार पर कार्रवाई करते रहते हैं, लेकिन इतना बड़ा प्रकरण होने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

यह अखाड़ा परिषद के पदाधिकारियों के दोहरे मानदंडों को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यदि किसी नेता और मंत्री के खिलाफ ऐसे आरोपों में मुकदमा दर्ज हो जाता है, तो उन्हें तत्काल अपने पद से इस्तीफा देना पड़ जाता है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए ताकि संत समाज की गरिमा पर कोई आंच न आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें