फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब राहुल गांधी से मिलेंगे लापता संत गोपालदास के माता-पिता, पीएम मोदी पर लगाया उपेक्षा का आरोप

Mon, 24 Dec 2018 08:43 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
संत गोपालदास के माता-पिता
विज्ञापन

एम्स से कई दिन से लापता चल रहे गंगा के लिए अनशनरत संत गोपालदास की माता शकुंतला देवी ने अनशन समाप्त कर दिया है। गोपालदास के माता-पिता कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से सोमवार को दिल्ली में वार्ता करेंगे। उधर, गोपालदास के पिता ने मोदी पर जनता के हितों के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन


संत गोपालदास की माता शकुंतला देवी दिवंगत स्वामी सानंद की मांगों को मानने और गोपालदास को ढूंढकर लाने की मांग को लेकर 12 दिसंबर को ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट पर अनशन पर बैठी थीं। दस दिन बाद शनिवार को ऋषिकेश के एसडीएम के आश्वासन पर उन्होंने अनशन समाप्त किया था।

वे रविवार को अपने पति शमशेर सिंह के साथ मातृसदन पहुंची। शकुंतला देवी ने बताया कि एसडीएम ने प्रधानमंत्री तक मांग पहुंचाने और गोपालदास को ढूंढकर लाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि गोपालदास निजी स्वार्थ के लिए नहीं बल्कि सभी के लिए संघर्ष कर रहे हैं, जिसमें सभी को गोपालदास का साथ देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

एम्स ने नहीं दी सीसीटीवी फुटेज 

पिता शमशेर सिंह ने कहा कि उन्होंने भाजपा को नहीं बल्कि नरेंद्र मोदी को वोट दिया था, लेकिन मोदी अपने वादों पर खरे नहीं उतरे। उन्होंने कहा कि यदि संत गोपालदास का साथ देश की जनता देती है तो वह एक दिन देश का नाम रोशन करेगा। उन्होंने गोपालदास के खुद भागने की बात को निराधार बताया।

उनका कहना था कि यदि गोपालदास को भागना ही होता तो वह अस्पताल में भर्ती ही क्यों होते। उन्होंने कहा कि गंगा सभी की है और गंगा की रक्षा करना हर व्यक्ति का कर्तव्य है। सरकार को संतों का अपमान नहीं करना चाहिए और स्वयं गंगा की रक्षा के लिए भी सार्थक पहल करनी चाहिए।

संत गोपालदास के पिता शमशेर सिंह ने बताया कि एम्स और जिला प्रशासन से कई बार गोपालदास के गायब होने के दौरान की सीसीटीवी फुटे दिए जाने की मांग की गई ताकि गोपालदास के गायब होने के कारणों को पता चल सके, लेकिन अभी तक फुटेज भी उपलब्ध नहीं कराई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें