फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोपालदास के एक्सीडेंट की खबर से प्रशासन में मचा हड़कंप, सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी सूचना

Fri, 19 Oct 2018 04:11 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार देर रात ऋषिकेश एम्स से पीजीआई चंडीगढ़ ले जाए जा रहे संत गोपालदास की एम्बुलेंस सहारनपुर के पास दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना गोपालदास के सहायक बबलू के नाम से सोशल मीडिया वायरल की गई। जिससे प्रशासन सहित गंगा प्रेमियों में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


लोगों ने फोन कर स्थिति जानने का काफी प्रयास किया। वहीं प्रशासन ने भी पूरे मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी। एसडीएम मनीष कुमार सिंह ने बताया कि किसी प्रकार की कोई दुर्घटना नहीं हुई है। वे संत गोपालदास के साथ हैं और वे बिल्कुल सुरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर दुर्घटना की सूचना केवल लोगो को भ्रमित करने के लिए फैलाई जा रही है। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।

बता दें कि, प्रशासन ने बुधवार को जबरन संत गोपालदास को उठाकर ऋषिकेश एम्स में भर्ती करा दिया था, लेकिन उन्हें बेड नहीं उपलब्ध कराया गया। रातभर वह इमरजेंसी स्ट्रेचर पर ही रहे। संत गोपालदास को एम्स प्रशासन ने पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया था। एम्स के पीआरओ हरीश कुमार थपलियाल ने बताया कि संस्थान में अभी गेस्ट्रोएंटोलॉजी की सुविधा नहीं है, इसलिए उच्च स्तरीय जांच और स्वास्थ्य की बेहतर देखभाल के लिए गोपालदास को रेफर किया गया है। उनके साथ एम्स डाक्टरों की टीम भी भेजी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें