फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसन बैराज झील में शुरू हुई नौकायन, विदेशी परिंदों का इंतजार

विज्ञापन
आसन बैराज झील में नौकायन का लुत्फ उठाते पर्यटक। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विकासनगर। सर्दियों की आहट के साथ ही सोमवार को आसन बैराज झील में नौकायान भी शुरू हो गई है। अब गर्मियों के सीजन तक पर्यटक झील में नौकायन का लुत्फ उठा सकते हैं। उम्मीद है कि जल्द ही झील में विदेशी पक्षियों का संसार भी उतर जाएगा। जिसके बाद पूरी सर्दियों में झील पक्षियों और पर्यटकों से गुलजार रहेगी।
विज्ञापन

हर साल सर्दियों की आहट के साथ ही झील में कई मील की दूरी तय कर विदेशी परिंदों के पहुचंने का सिलसिला शुरू हो जाता है। पूरी सर्दियों तक आसन बैराज झील ही इन पक्षियों का बसेरा होता है। जिन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक आसन बैराज झील पहुंचते हैं। ऐसे में गढ़वाल मंडल विकास निगम ने रविवार से झील में नौकायन को शुरू कर दिया। मालूम हो कि बरसात शुरू होते ही झील में नौकायन को पूरी तरह से समाप्त कर दिया जाता है, लेकिन अब बरसात समाप्ति के बाद झील में नौकायन को शुरू कर दिया गया है। आसन कंजरवेशन रिजॉर्ट के प्रबंधक विश्व बेंजवाल ने बताया कि जल्द ही झील में विदेशी पक्षियों के पहुंचने की भी संभावना है। फिलहाल लोगों के लिए झील में नौकायन को शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें