फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा से जोड़ेगी सैफी संघर्ष समिति

विज्ञापन
विज्ञापन
सैफी संघर्ष समिति ने मंगलवार को 45वां स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि समिति का उद्देश्य प्रदेश के जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा से जोड़ना है। जिससे वे रोजगार से जुड़कर अपने परिवार को पालन पोषण कर सकें। इसके लिए समिति की ओर से प्रदेश भर में विशेष अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

इंदर रोड स्थित तस्मिया एकेडमी में आयोजित कार्यक्रम में समिति के प्रदेश अध्यक्ष इनामुल हक रमजी ने बताया कि सन 1975 से पहले सैफी समाज को लोहारगड़ी के नाम से जाना जाता था। 45 साल पहले समाज को उसका सरनेम मिला था, जिसके उपलक्ष्य में सैफी समाज के लोग हर साल स्थापना दिवस पर कोई न कोई नेक काम करके खुशियां मनाते हैं। इसी के अंतर्गत छह अप्रैल को पूरे देश भर में सैफी समाज के लोग जरूरतमंदों की सेवा कर जश्न मनाते हैं। बताया कि समिति की ओर से समाज की जरूरतमंद लड़कियों को निशुल्क सिलाई सिखाई जा रही है। कार्यक्रम में डॉ. एमएम अंसारी, अनुप कुमार कौल, शौहर जलालाबादी, नावेद हाशमी, मो. शमी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें