फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सेपियंस स्कूल ने एथलीट प्रतियोगिता में लहराया परचम

विज्ञापन
विज्ञापन
I14 विद्यालयों के 135 विद्यार्थियों ने किय प्रतिभाग, दू ग्लोबल स्कूल बना दूसरा रनर अपI
विज्ञापन


सेपियंस स्कूल हरबर्टपुर में सीनियर वर्ग की सहोदय इंटर स्कूल एथलीट मीट आयोजित की गई। सेपियंस स्कूल विकासनगर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रर्दशन कर प्रतियोगिता में परचम लहराया। वहीं, दून ग्लोबल स्कूल प्रतियोगिता का रनर रहा है।
विज्ञापन




शनिवार को विद्यालय की अध्यक्ष इंदिरा रानी सपरा, सचिव रवि कांत सपरा और विद्यालय की प्रधानाचार्या रश्मि गोयल ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इसमें 14 विद्यालयों के 135 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। सीनियर वर्ग के खिलाड़ियों ने 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 1600 मीटर, लॉन्ग जंप, शॉट पुट, जैवलिन थ्रो और रिले रेस बेहतर प्रदर्शन किया। सर्वोच्च अंक के आधार पर सेपियंस स्कूल विकास नगर विजेता, दून ग्लोबल को पहला रनर और शिवालिक अकादमी को दूसरा रनर अप घोषित किया। विजेता खिलाड़ियों को स्वर्ण, रजत, कांस्य पदक और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान विद्यालय की प्रबंधक रशिता सपरा, उप प्रधानाचार्य गीता नेगी, शारीरिक प्रशिक्षक निशा चौहान, विकास पंवार, रश्मि नेगी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें