I
I
I
I
I
I- आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही स्थिति होगी स्पष्टI
डुमेट गांव में गोलीकांड में हुई हत्या के पीछे की वजह भूमि विवाद माना जा रहा है। अब आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही घटना की तस्वीर पूरी तरह साफ हो सकेगी। ऐसा बताया जा रहा है कि जिन लोगों ने गांव में आकर गोलियां चलाईं, उन्हें गांव का ही एक युवक लेकर आया था। इस युवक ने गांव की विवादित जमीन कुछ बाहर के लोगों को बेच दी थी।
कार के नंबर से यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि आरोपी हरियाणा के रहने वाले हैं। यह भी आशंका जताई जा रही है कि कही जमीन खरीदने वालों ने कब्जे के लिए बदमशों को तो नहीं भेजा था। एसएसपी अजय सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। चश्मीदीदों से विस्तृत पूछताछ की। घटना के खुलासे के लिए कोतवाली, सहसपुर, सेलाकुई थाने की कई टीमें लगाई गई हैं। एसओजी को भी लगाया गया है। आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल पर मिले खून और कार से नमूने लिए। वीडियो और फोटाग्राफी की। वारदात के बाद कुल्हाल और दर्रारेट बार्डर पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। हालांकि आरोपी पकड़ में नहीं आए।
एसएसपी ने बताया कि शुरुआती जांच में ऐसा लग रहा है कि आवेश में आकर गोलियां चलाई गई हैं। योजनाबद्ध तरीके से वारदात को अंजाम नहीं दिया गया हे। उन्होंने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या का कारण स्पष्ट हो पाएगा। एसपी देहात कमलेश उपाध्याय ने भी घटना स्थल पर मौजूद रहीं।
Iसुरक्षा की लगाई गुहारI
छुमा देवी के बेटे दर्शन सिंह भी वारदात के बाद डरे हुए हैं। मौके पर पहुंचे एसएसपी के समक्ष उन्होंने सुरक्षा की गुहार लगाई। उन्होंने कहा कि कोई फिर से ऐसी वारदात न करने दे। जिस पर एसएसपी ने सुरक्षा का पूरा भरोसा दिलाया। गांव में पुलिसकर्मी तैनात करने के निर्देश दिए।