सेलाकुई। सेलाकुई क्रिकेट समिति की ओर से हरिपुर खेरी बावन बीघा खेल मैदान में क्रिकेट प्रतियोगिता चल रही है। मंगलवार को प्रतियोगिता सहारा इलेवन और पंडित इलेवन ने अपने मुकाबले जीतेु। प्रतियोगिता का पहला मुकाबला सहारा इलेवन और पौड़ी इलेवन के बीच खेला गया। सहारा इलेवन टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 165 रन बनाए। जिसके जवाब में पौड़ी इलेवन की टीम 12 ओवर में 105 रन ही बना पाई। सहारा इलेवन 60 रनों से विजयी रही। प्रतियोगिता का दूसरा मैच महादेव पुरम और पंडित इलेवन के मध्य खेला गया। महादेव पुरम की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 90 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंडित इलेवन की टीम ने 11 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। शानदार गेंदबाजी के लिए ऋतुराज को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस मौके पर दिनेश बिष्ट, मुकेश पंत, अनुज, कुलदीप रावत, प्रदीप बिष्ट आदि उपस्थित रहे। संवाद