- वन आरक्षी, वन बीट अधिकारी संघ का धरना छठे दिन भी रहा जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
कालसी/चकराता। पिछले छह दिनों से कालसी व चकराता के वन प्रभागीय कार्यालयों पर धरना दे रहे उत्तराखंड वन आरक्षी, वन बीट अधिकारी संघ के कर्मचारियों ने आंदोलन को तेज करने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र ही उनकी मांगों को नहीं माना जाता है तो वह भूख हड़ताल करेंगे।
वन अधीनस्थ सेवा नियमावली 2016 की बहाली, ग्रेड पे में वृद्धि, 24 घंटे डयूटी के कारण एक माह का अतिरिक्त वेतन व वर्दी, आवास, जोखिम, वाहन व आहार भत्ता दिए जाने, दस वर्ष की संतोषजनक सेवा पूर्ण करने वाले वन आरक्षियों को पदोन्नति दिए जाने की मांग को लेकर वन आरक्षी, वन बीट अधिकारी संघ से जुड़े कर्मचारी कार्य बहिष्कार कर धरना दे रहे हैं। धरने पर बैठेने वालाें में राहुल चौहान, हाकम सिंह चौहान, भीम सिंह थापा, अजय भेटवाल, रिंकू शर्मा, हरक बहादुर थापा, राजू भारती, केसरी चंद, विपुल, अरविंद, विपिन चौहान, दीपा, सुषमा, केसर सिंह आदि उपस्थित रहे।