फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सागवान सदन बना विजेता

Thu, 31 Oct 2013 11:27 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
द हेरीटेज स्कूल में 60वें वार्षिक समारोह कला वंदनम का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री इंदिरा ह्दयेश ने किया। इस मौके पर छात्रों की कला को सम्मानित किया गया। छात्रों ने स्वागत तुम्हारा हम करते हैं गीत से विधिवत शुरुआत की।
विज्ञापन


आईएससी टॉपर सत्यम संगल को 20 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। बेस्ट स्पोर्ट्स गर्ल में आरूषि, बाल वर्ग में ध्रुव, सीनियर वर्ग बालिका में ममता रावत और बालक में देवांशु को पुरस्कृत किया गया। विशाल गुप्ता मैमोरियल ट्रॉफी व 15 हजार रुपये कक्षा छह के छात्र रितिक गुंसाई को दी गई।

बेस्ट एकेडमिक हाउस, बेस्ट कल्चर हाउस व प्रिंसिपल कप पर सागवान सदन का कब्जा रहा जबकि बेस्ट स्पोर्ट्स हाउस का पुरस्कार मंदाकिनी हाउस को दिया गया। बच्चों ने फ्यूजन, कैचअप नृत्य, राजस्थानी नृत्य, चाली चैपलिन, भारत नाट्यम जैसे प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया।
विज्ञापन


इस अवसर पर स्कूल चेयरमैन अवधेश चौधरी, उमा चौधरी, निदेशक विक्रांत चौधरी, चारू चौधरी, प्राचार्य बी गिल, कर्नल डी गिल, अमूल कपूर, ब्रिगेडियर आईएस रावत, मेयर विनोद चमोली, मनोरमा शर्मा, नरेंद्र छाबड़ा, करनैल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें