फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: साहिया के पहलवान सागर का खेलो इंडिया में चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। सरदार महिपाल राजेंद्र जनजातीय पीजी कॉलेज साहिया के पहलवान सागर का खेलो इंडिया विश्वविद्यालय खेल प्रतियोगिता 2025 में चयन हुआ है। सागर राजस्थान में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तरीय आयोजन में फ्री-स्टाइल कुश्ती (70 किग्रा वर्ग) में श्री देव सुमन उत्तराखंड विवि का प्रतिनिधित्व करेगा। यह प्रतियोगिता देश की सबसे प्रतिष्ठित विवि स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में से एक है, जिसमें इस वर्ष राजस्थान के सात शहरों में आयोजित कार्यक्रमों के अंतर्गत कुल 23 खेल शामिल हैं। पूरे देश से 5000 से अधिक खिलाड़ी इसमें भाग ले रहे हैं। सागर के साथ विश्वविद्यालय की ओर से डॉ. रवि कुमार टीम मैनेजर के रूप में शामिल हैं, जो उनके प्रशिक्षण और तकनीकी मार्गदर्शन में सहयोग कर रहे हैं। सागर के चयन से महाविद्यालय, खेल विभाग और पूरे जौनसार-बावर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। कॉलेज के अध्यक्ष अनिल सिंह तोमर ने कहा कि यह अवसर केवल सागर के लिए ही नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सागर बेहतरीन प्रदर्शन कर क्षेत्र और विश्वविद्यालय का नाम रोशन करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें