केदारनाथ में पानी का भारी से भारी जलजला भी अब मंदिर को नुकसान नहीं पहुंचा सकेगा। मंदिर की सुरक्षा के लिए त्रिस्तरीय दीवार के तहत 350 मीटर लंबी आरसीसी दीवार का निर्माण कार्य अगले 15 दिन में पूरा हो जाएगा।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
kedarnath wall
- फोटो : AmarUjala
मार्च 2014 से केदारनाथ के पुनर्निर्माण का कार्य कर रहे नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) मंदिर और केदारपुरी की सुरक्षा के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा दीवारों का निर्माण कार्य कर रहा है।
विज्ञापन
3 of 6
kedarnath
मंदिर से दो सौ मीटर पीछे बनाई जा रही आरसीसी दीवार का निर्माण जोरों पर है। छह मीटर ऊंची और 350 मीटर लंबी यह दीवार 325 मीटर तक बन गई है।
4 of 6
kedarnath wall
- फोटो : AmarUjala
बुनियाद से लेकर पूरे छह मीटर की ऊंचाई तक सरिया के जाल को पत्थर और सीसी से भरा जा रहा है। दीवार निर्माण के साथ किनारे से पैदल रास्ते का निर्माण कर उस पर टाइल्स भी लगाई जा रही है।
विज्ञापन
5 of 6
photos of kedarnath disaster
इससे मंदिर से चार सौ और छह सौ मीटर आगे इटली की तकनीक के आधार पर रॉक नेट वॉल और गेविल वॉल का निर्माण पूरा हो चुका है।