बता दें कि शुक्रवार को लखनऊ में हिंदू समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी (50) की दो बदमाशों ने बेरहमी से हत्या कर दी। दोनों बदमाश मिठाई के डिब्बे में पिस्टल व चाकू छिपाकर कमलेश के घर की पहली मंजिल पर स्थित दफ्तर पहुंचे।
उन्होंने पहले कमलेश तिवारी की गर्दन पर गोली मारी और इसके बाद चाकू से ताबड़तोड़ वार करने के बाद गला रेत दिया। एक ओर जहां हत्या की वारदात से अफसरों में हड़कंप मच गया वहीं हिंदूवादी संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं में भी उबाल बना हुआ है।
हत्याकांड का यूपी पुलिस ने 24 घंटे में सुलझा दिया। पुलिस ने घटना में शामिल तीन लोगों को गुजरात के सूरत से गिरफ्तार किया है। वहीं, बिजनौर से षड्यंत्र में शामिल मौलाना अनवारुल हक और मौलाना नईम कासनी को हिरासत में लिया गया है।