Iजिलाधिकारी सविन बंसल के आदेश भी गंभीरता से नहीं लिए
I
I
I
Iजिलाधिकारी सविन बंसल के आदेशों को गंभीरता से न लेने और शासकीय पत्रावली को वर्षों से लंबित रखने पर राजस्व कानूनगो को निलंबित कर दिया गया है।
I
I
I
Iजनसुनवाई में गांधी रोड निवासी रविंद्र सिंह ने डीएम को बताया कि धारा 28 के तहत संयुक्त स्वामित्व वाली भूमि को व्यवस्थित और कानूनी रूप से अलग-अलग हिस्सों में विभाजित करने के आदेश 2018 में तत्कालीन डीएम ने दिए थे ताकि राजस्व अभिलेखों में स्पष्टता आ सके। तहसील में परवाना प्राप्त हुआ था। तहसील के कई चक्कर लगाने पर भी नक्शा दुरुस्त नहीं किया गया। डीएम ने संबंधित राजस्व कानूनगो के निलंबन की पत्रावली प्रस्तुत करने के निर्देश तहसीलदार सदर को दिए। डीएम ने राजस्व कानूनगो राहुल देव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।I