रायपुर में धारक-देहरादून ट्रेल्स के पहले संस्करण का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेशभर के धावकों ने दम दिखाया। 33 किलोमीटर ट्रेल रन श्रेणी में मसूरी निवासी सचिन देववाल ने तीन घंटे 59 मिनट में दौड़ पूरी कर प्रथम स्थान हासिल किया।
इस रूट में जंगल ट्रेल, चढ़ाई-उतार, कच्चे मार्गों के साथ नदी का एक हिस्सा भी शामिल था, जिससे दौड़ और अधिक रोमांचक व चुनौतीपूर्ण बन गई। वहीं 12 किलोमीटर ट्रेल रन श्रेणी में स्विट्जरलैंड की धाविका सोफिया नेहा मेयर ने एक घंटा 23 मिनट में प्रथम स्थान प्राप्त किया। सारमंग सोसायटी के सचिव अनिल मोहन ने बताया कि धारक का उद्देश्य भीड़ जुटाना नहीं, बल्कि जिम्मेदार और अनुशासित ट्रेल रनिंग संस्कृति को बढ़ावा देना था। भविष्य में भी इसी सुरक्षित और संरचित प्रारूप में ऐसे आयोजनों को जारी रखा जाएगा।