फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सचिन ने जीता सीनियर स्नूकर का पहला चरण

विज्ञापन
विज्ञापन
- बिलियर्ड्स व स्नूकर चैंपियनशिप में खेले गए कई मुकाबले
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
देहरादून। 12वीं राज्य रैंकिंग बिलियर्ड्स व स्नूकर चैंपियनशिप का बृहस्पतिवार को उद्घाटन किया गया। पहले दिन कई मुकाबले खेले गए। सीनियर स्नूकर राउंड-1 के पहले मैच में सचिन ने करन थापा को 3–0 से हराया। सेवलाकलां स्थित एक एकेडमी में आयोजित चैंपियनशिप में कौशल रावत ने राहुल बिष्ट को 3–1 से, साहिल डोरा ने सागर गिरी को 3–0 से, पासांग तमांग ने विशांक चौधरी को 3–0 से, ऋषि राज ने अतुल शर्मा को 3–2 से, अभिनव सिंह ने डॉ. सार्थक सैनी को 3–1 से, रजत नेगी ने विकास थपलियाल को 3–1 से हराया। इसके अलावा जूनियर स्नूकर के सेमीफाइनल में दक्ष डोरा ने पार्थ जग्गी को 2–1 से, नैतिक जगवान ने नीरज सिंह को 2–1 से हरा फाइनल में प्रवेश किया। इस दौरान देवभूमि बिलियर्ड्स एवं स्नूकर संघ के सचिव पंकज कुकरेजा, अमरदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें