फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया में निभाएं जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चकराता। छावनी बाजार स्थित आर्य समाज मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य पर चर्चा की गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने-अपने क्षेत्र में मतदाताओं के नाम दर्ज कराने व अपात्र मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जाने में जिम्मेदारी के साथ कार्य करना है। बैठक में मंडल प्रभारी व जिला मंत्री प्रमोद ने कार्यकर्ताओं को बीएलए टू के कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और सभी बूथ अध्यक्षों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में मंडल उपाध्यक्ष अतर सिंह, सुरेंद्र सिंह राणा को सोशल मीडिया पर एसआइआर के प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान मंडल अध्यक्ष मोनिका अग्रवाल, कृपाल नेगी, सुभाष रावत, मोनित दुसेजा, सहज राम डिमरी, धूम सिंह चौहान, विवेक अग्रवाल, युवांश सिंह, केसू, मुकेश आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें