क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद सचिन अब मसूरी में आराम फरमाने के मूड में हैं। मास्टर-ब्लास्ट सचिन तेंदुलकर बुधवार की सुबह पूरे परिवार संग देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे।
जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उतरे
जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर परिवार के साथ आए तेंदुलकर सीधे मसूरी के लिए रवाना हुए। मास्टर ब्लास्टर सचिन रमेश तेंदुलकर मसूरी पहुंच गए हैं। रिलायंस के चार्टर प्लेन से सचिन परिवार के साथ जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उतरे तो उनकी एक झलक पाने के लिए उनके प्रशंसक बेताब नजर आए।
पढ़ें, उत्तराखंड में बीएड की हुई 'बत्ती' गुल
सुबह 9.30 बजे उनके आने की सूचना पर तमाम लोग जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंच गए थे। प्रशंसक सचिन को देखने के लिए वहॉ मौजूद रहे। लगभग 10.40 बजे सचिन के चार्टर प्लेन ने लैंडिग की ओर महज दस मिनट के अंतराल पर वह कार में बैठकर मसूरी के लिए रवाना हो गए।
सचिन को ले जाने के लिए आई कार को एयरपोर्ट से आने वाले द्वार के बेहद नजदीक खड़ी की गई थी। उनको लाने के लिए चार कारें आई थी। पत्रकारों ने उनसे कुछ पूछने चाहा तो उन्होने कहा कि कुछ सवालों पर वह बार बार बोल चुके है। कार में बैठने के बाद पत्नी डा. अंजलि तेंदुलकर के साथ सचिन पहाड़ों की रानी मसूरी की ओर चले गए।
पढ़ें, जलप्रलय के बाद केदारघाटी में आग ने किया सब 'खाक'
पुलिस ने की तैयारियां
वह आने वाली 25 नवंबर तक पहाड़ों की रानी
में ही विश्राम करेंगे। उधर, मास्टर ब्लास्टर सचिन के पहाड़ों की रानी के
दौरे की सूचना पर लाल टिब्बा और खासकर चार दुकान इलाके में खासा उत्साह का
आलम रहा। यही वह इलाका है, जहां सचिन परिवार के साथ अक्सर मैगी, चाउमीन का
लुत्फ उठाते रहे हैं।
बता दें कि सचिन का पहाड़ों की रानी मसूरी का यह पांचवां दौरा होगा। उनके दौरे को लेकर पिछले दो दिन से सुरक्षा इंतजामात का जायजा लिया जा रहा है।
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें---