फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Sabarmati Report: उत्तराखंड में टैक्स फ्री होगी फिल्म...सीएम धामी से अभिनेता विक्रांत मैसी ने की मुलाकात

Mon, 25 Nov 2024 08:36 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

The Sabarmati Report: अभिनेता विक्रांत मैसी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। इस दौरान सीएम फिल्म को टैक्स फ्री किए जाने की घोषणा की।
विज्ञापन
साबरमती रिपोर्ट फिल्म देखते मुख्यमंत्री धामी, अभिनेता विक्रांत मैसी एवं अन्य भाजपा नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को हाथीबड़कला स्थित मॉल में मंत्रियों व विधायकों के साथ साबरमती रिपोर्ट फिल्म देखी। यह फिल्म 27 फरवरी 2002 को गोधरा में साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगने की घटना पर आधारित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में साबरमती रिपोर्ट फिल्म को टैक्स फ्री किया जाएगा।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: भाजपा की अगली जीत की तैयारी...विपक्ष के अजेय दुर्गों को भेदने में इस्तेमाल करेगी केदारनाथ के प्रयोग

इससे पहले सीएम आवास में साबरमती रिपोर्ट फिल्म के अभिनेता विक्रांत मैसी ने मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट की। फिल्म देखने वालों में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, गणेश जोशी, सुबोध उनियाल, राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, लोकसभा सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, विधायक खजान दास, उमेश शर्मा काऊ, सहदेव सिंह पुण्डीर, सविता कपूर मौजूद थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें