फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूस-यूक्रेन युद्ध: जिलाधिकारियों को यूक्रेन में फंसे लोगों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश, परिजन इस नंबर पर दे सकते हैं सूचना

Thu, 24 Feb 2022 05:29 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

प्रमुख सचिव आरके सुधांशु ने समस्त जनपदों के जिला मजिस्ट्रेट व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को अपने-अपने जनपदों के यूक्रेन में फंसे नागरिकों का विवरण प्राप्त कर तत्काल प्रेषित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
यू्क्रेन में पढ़ रहे अपने बच्चों की वीडियो कॉल पर जानकारी लेतीं देहरादून की शिक्षिका। - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूक्रेन में फंसे उत्तराखण्ड के नागरिकों की सुरक्षा के लिए उत्तराखण्ड शासन ने पहल करते हुए अहम निर्देश जारी किए हैं। वर्तमान में यूक्रेन में राजनीतिक एवं सामरिक परिस्थितियां अत्यंत संवेदनशील हो गई हैं। उत्तराखण्ड से शिक्षा एवं व्यवसाय के लिए राज्य के कई नागरिक यूक्रेन में निवासरत है। जिसे देखते हुए उत्तराखंड शासन ने इनकी सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई है।

प्रमुख सचिव आरके सुधांशु ने समस्त जनपदों के जिला मजिस्ट्रेट व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को अपने-अपने जनपदों के यूक्रेन में फंसे नागरिकों का विवरण ( उनका नाम, उत्तराखंड राज्य एवं यूक्रेन में पता, मोबाइल नम्बर, ई मेल, पासपोर्ट नम्बर इत्यादि प्राप्त कर तत्काल प्रेषित करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें..रूस-यूक्रेन युद्ध:  यूक्रेन में फंसे छात्रों को लेकर विदेश मंत्रालय के संपर्क में, सीएम धामी ने किया परिजनों का आश्वस्त
विज्ञापन


ताकि उनकी सुरक्षा के सम्बंध में विदेश मंत्रालय, भारत सरकार के माध्यम से आवश्यक कार्यवाही की जा सके। साथ ही सभी नागरिकों से अनुरोध किया है कि यदि यूक्रेन में आपका कोई परिजन अथवा संबंधी/परिचित है तो उनके संबंध में अपेक्षित सूचना 112 पर भी दे सकते हैं। उत्तराखंड के कई छात्र यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे हैं। इनमें राजधानी देहरादून के छात्र भी हैं। लगातार खराब होते हालात के कारण छात्रों के अभिभावक परेशान हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें