फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में बिना पासपोर्ट-वीजा के रह रहा रूसी नागरिक गिरफ्तार

Sun, 02 Jul 2017 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
विज्ञापन
विज्ञापन
एलआईयू की मदद से पुलिस ने शनिवार को पिछले चार साल से बगैर वीजा के यहां यमुना नदी के किनारे एक गोशाला में रह रहे रूसी नागरिक को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


एलआईयू को भनक लगी कि रूस का यह नागरिक उत्तरकाशी के डामटा के निकट यमुना नदी के किनारे अवैध रूप से एक गोशाला में रह रहा है। सूचना पर पुलिस ने उसे शनिवार को डामटा से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


उसने खुद को रूसी नागरिक सरगुई बताया और वह 2013 से डामटा में रह रहा है। थानाध्यक्ष महादेव उनियाल ने बताया कि उसके पास से कोई भी वैध डॉक्यूमेंट नहीं मिला है। रूसी नागरिक को कोर्ट में पेश करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही रूस की एंबेसी से भी संपर्क कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें