दीपावली, धनतेरस और भैयादूज आदि त्योहारों पर अपने घर जाने के लिए लोगों की भीड़ रेलवे स्टेशन पर उमड़ रही है। मंगलवार को सुबह से ही यात्रियों की भीड़ अपने गंतव्य को जाने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंचने शुरू हो गए थे। सबसे ज्यादा भीड़ दोपहर करीब तीन बजे दिखी। राप्ति गंगा एक्सप्रेस में जाने के लिए हजारों यात्री रेलवे स्टेशन पर दिखे।
किसी प्रकार का हादसा न हो भीड़ को नियंत्रित करने करने के लिए आरपीएफ की ओर से सुरक्षा लाइन के ऊपर रस्सी लगाई गई थी ताकि यात्री सुरक्षा लाइन से आगे नहीं बढ़े। दोपहर करीब एक बजे जब ट्रेन दून रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो ट्रेन रुकते ही भीड़ रस्सी फांदकर ट्रेन की तरफ बढ़ गए। सीट पाने के लिए लोग आपातकालीन खिड़की का भी प्रयोग करते दिखे। दोपहर करीब सवा दिन बजे इस ट्रेन को रवाना कर किया गया। बताया जाता है कि शाम सात बजे तक करीब नौ ट्रेने दून रेलवे स्टेशन से अपने गंतव्य को रवाना हुई इनमें लाहौरी एक्सप्रेस, वंदे भारत नोएडा, वंदे भारत लखनऊ, जन शताब्दी, शताब्दी सहित अन्य ट्रेनें रही।