जिससे बस में सवार कीर्तिनगर मलेथा निवासी नीलम (25), उनकी बेटी स्नेहा (6), बेटा दिव्यांशु (11), आनंदी देवी (68), प्रतापनगर खेतपाली गांव निवासी हरीश (55), कटोगा गांव के रेवत सिंह (65) झुलस गए।
108 सेवा के माध्यम से झुलसे लोगों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापनगर में भर्ती किया गया है। डा. रानी सिंह ने बताया कि सभी लोगों की स्थिति सामान्य है। सूचना पर थानाध्यक्ष विनोद रावत और तहसीलदार शंकर लाल चौरसिया ने अस्पताल पहुंचकर झुलसे लोगों का हालचाल जाना।