फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय एकता दिवस पर रन फॉर यूनिटी में दौड़ी देवभूमि

Tue, 31 Oct 2017 02:30 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
run for unity - फोटो : sunit / amarujala dehradun
विज्ञापन
राष्ट्रीय एकता दिवस पर राजधानी देहरादून राज्य के कई इलाकों में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


देहरादून में विधानसभा से राज्यपाल डा. कृष्णकांत पाल, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत कई गणमान्य रैली को हरी झंडी दिखाया। इसके अलावा किसान भवन, नगर निगम, पवेलियन ग्राउंड से भी बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसका समापन पुलिस लाइन में किया गया, जहां पर राज्यपाल प्रतिभागियों को संबोधित किया।

इसके मद्देनजर मंगलवार को शहर में कई मार्गों का यातायात डायवर्ट रहा, जिस कारण लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा। पवेलियन ग्राउंड से चलने वाली रैली ने लैंसडाउन चौक, बुद्धा चौक, एमकेपी चौक, गुरुनानक तिराहा, रेसकोर्स चौक, पीएनबी तिराहा, सूरी चौक, बन्नू स्कूल चौराहे से होते हुए पुलिस लाइन गेट नं. 2 से प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम परिसर से चलने पर रैली ने दून चौक, एमकेपी चौक, गुरुनानक तिराहा, रेसकोर्स चौक, पीएनबी तिराहा, सूरी चौक, बन्नू स्कूल चौराहे से होते हुए पुलिस लाइन गेट नं. 2 से प्रवेश किया। उधर, हल्द्वानी सहित गढ़वाल के कई इलाकों में भी राष्ट्रीय एकता दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें