राज्य स्थापना सप्ताह कार्यक्रम के तहत मंगलवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रन फॉर गुड गवर्नेंस का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और मुख्य सचिव उत्पल कुमार ने भी शिरकत की। इसके साथ ही सचिवालय के कर्मचारियों ने भाग लिया। रन फॉर गुड गवर्नेंस सुबह साढ़े सात बजे सचिवालय से शुरू हुई।
दौड़ के लिए हरी झंडी दिखाने से पहले सीएम रावत ने कहा कि यह दौड़ प्रदेश के विकास के लिए की जा रही है। अधिकारियों को अपना प्रदेश समझ कर काम करना होगा।
उन्होंने कहा कि रिस्पना नदी को पुनर्जीवित करने के लिए ऐसा प्लान बनाया जाएगा, जिसमें हजारों लोग श्रमदान करेंगे। रिस्पना के उद्गम स्थल से लेकर जहां तक नदी खत्म होती है वहां तक पौधे लगाए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि यह काम एक ही दिन में होगा और हम इसमें वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाना चाहते हैं। उन्होंने मुख्य सचिव उत्पल कुमार इस काम की रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दिए।