फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'रन फॉर गुड गवर्नेंस' में दौड़े अधिकारी और कर्मचारी

Tue, 07 Nov 2017 12:23 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
trivendra singh rawat
विज्ञापन
राज्य स्थापना सप्ताह कार्यक्रम के तहत मंगलवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रन फॉर गुड गवर्नेंस का  शुभारंभ किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और मुख्य सचिव उत्पल कुमार ने भी शिरकत की। इसके साथ ही सचिवालय के कर्मचारियों ने भाग लिया। रन फॉर गुड गवर्नेंस सुबह साढ़े सात बजे सचिवालय से शुरू हुई।

दौड़ के लिए हरी झंडी दिखाने से पहले सीएम रावत ने कहा कि यह दौड़ प्रदेश के विकास के लिए की जा रही है। अधिकारियों को अपना प्रदेश समझ कर  काम करना होगा। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रिस्पना नदी को पुनर्जीवित करने के लिए ऐसा प्लान बनाया जाएगा, जिसमें हजारों लोग श्रमदान करेंगे। रिस्पना के उद्गम स्थल से लेकर जहां तक नदी खत्म होती है वहां तक पौधे लगाए जाएंगे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह काम एक ही दिन में होगा और हम इसमें वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाना चाहते हैं। उन्होंने मुख्य सचिव उत्पल कुमार इस काम की रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें